
जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत सत्र 2026-27 के प्रथम ‘अमृतधारा’ (पेयजल केंद्र) का भव्य लोकार्पण किया गया. भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही राहगीरों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है.
पावन स्मृति में सेवा का संकल्प
इस अमृतधारा की स्थापना साकची निवासी स्व. आशीष तायल (बंसल) की पावन स्मृति में की गई है. इसके लिए जुगसलाई निवासी श्री प्रकाश अग्रवाल ने सहयोग राशि प्रदान की. उल्लेखनीय है कि श्री प्रकाश अग्रवाल, शाखा उपाध्यक्ष उत्सव अग्रवाल के परिजन हैं. इस पहल के माध्यम से संस्था ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया है.
प्रमुख गणमान्य रहे उपस्थित
लोकार्पण समारोह के दौरान मारवाड़ी युवा मंच और समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे. इनमें मुख्य रूप से:
• शाखा पदाधिकारी: अध्यक्ष प्रकाश बजाज, सचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा
• अमृतधारा संयोजक: संजय अग्रवाल
• विशेष अतिथि: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), पूर्व अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, पूर्व सचिव दिनेश अग्रवाल
• अन्य गणमान्य: प्रायोजक प्रकाश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, शिवा नर्सिंग होम के संचालक अमित सिंह
इस अवसर पर उत्सव अग्रवाल, मयूर संघी, राघव खंडेलवाल, शुभम गोयल, इशू बरवालिया, चेतन गर्ग, गोविंद साबू एवं हेमंत अग्रवाल (हर्ष) सहित शाखा के कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई.

