
उदित वाणी, पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत तुंगबुरु गांव के बुरूडीह टोला में शुक्रवार को बिजली की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू की पहल पर बिजली विभाग ने शुक्रवार को 25 केवी के पुराने एवं खराब ट्रांसफॉर्मर के बदले 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया।
कड़ी धूप के बावजूद लाइनमैन सुरेश कुमार रजक एवं विभाग के अन्य कर्मियों ने घंटों मेहनत कर विद्युतापूर्ति बहाल कराई। करीब 17 दिनों के लंबे इंतजार के बाद बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। बिजली बहाल होने से अब बच्चों की पढ़ाई सहित दैनिक कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Advertisement
<

