
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के स्टेशन रोड स्थित संकट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसी. घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक समेत किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन के असंतुलित होने के कारण यह घटना हुई.
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. बाद में वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया.
Advertisement
<

