
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों पर अदालत का कड़ा रुख सामने आया है. धातकीडीह निवासी मो. तौहिद को पोक्सो विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार दिया है. मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की गई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी पेशे से ऑटो चालक है और उसने नाबालिग की मां से शादी कर विश्वास का दुरुपयोग करते हुए इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया.
इधर, जादुगोड़ा के एक अन्य दुष्कर्म मामले में भी जिला एडीजे की अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया है. दोनों मामलों में दोष सिद्ध होने के बाद अब सजा को लेकर अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लगातार ऐसे मामलों में हो रही कार्रवाई से साफ है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध पर न्यायपालिका सख्त रुख अपना रही है.

