
उदित वाणी जमशेदपुर : आद्रा रेल मंडल में निर्धारित लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने जा रहा है। 18 मार्च को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग चांडिल के बाद परिवर्तित रहेगा, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक रूट से सफर करना पड़ेगा। वहीं, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन 20 और 22 मार्च को प्रभावित होगा। डाउन दिशा में इस ट्रेन को बोकारो या आसपास के किसी स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक रोके जाने की योजना है।
इसके अलावा, धनबाद-झारग्राम मेमू ट्रेन भी 18, 19 और 22 मार्च को धनबाद से लगभग एक घंटे की देरी से रवाना होगी। अचानक हुए इन बदलावों से सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

