उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कुंवर बस्ती पावर सब-स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. विभाग द्वारा सुबह 11 बजे से मरम्मत कार्य शुरू किए जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य के कारण कुंवर बस्ती, मुंशी मोहल्ला, चाणक्यपुरी, दाईगुडू, पायल सिनेमा क्षेत्र और वर्कर्स कॉलेज सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी गई है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी. बिजली कटौती के कारण स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


