
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ सिदगोड़ा थाना 7 मार्च में मामला दर्ज कराया था.
पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई. फुटेज के आधार पर 8 मार्च को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मैदान के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित सांडिल उर्फ टुनु (21 वर्ष) बताया, जो सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास का निवासी है.
आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा चोरी की रकम में से 500 रुपये बरामद किए गए. आरोपी ने शेष पैसे खर्च कर देने की बात स्वीकार की. पुलिस ने उसे 9 मार्च को जेल भेज दिया है.

