
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर-कांड्रा रोड स्थित होटल नैवेद्य अर्पण में संपन्न हुईं सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. राज्य महासचिव चंदू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह की उपस्थिति और सीधी देखरेख में नई कमिटी की घोषणा की गई. घोषित कमिटी में अरविंद कुमार को महा संरक्षक, सत्यनारायण अग्रवाल, नन्द किशोर झा, मनोज कुमार, सुधीर सिंह व भीष्म सिंह को संरक्षक बनाया गया है. जबकि मनोज सिंह को अध्यक्ष, उदय सिंह देव को सचिव, शिखा शर्मा को कोषाध्यक्ष, रानी सिंह व प्रेमाशिष महतो को सह सचिव, किरनजीत कौर को सह कोषाध्यक्ष तथा कुमकुम सिंह को पालक अधिकारी बनाया गया है. साथ हीं रेंजर सिंह सरदार, दुर्गा बोदरा, राकेश मिश्रा, गोविंद चंद्र महतो एवं राजीव कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. वहीं, पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिला में योगासन खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया.

