
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में रमजान 2026 का तीसरा जुमा 6 मार्च (शुक्रवार) को अदा किया गया. माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे पर आज शहर की प्रमुख मस्जिदों में मुसलमानों ने सामूहिक नमाज अदा की. जामा मस्जिद, साकची, जुगसलाई (गौरी शंकर रोड), गरीब नवाज मस्जिद (महतो पारा), आम बागान मस्जिद, साकची, मक्काह मस्जिद, धातकीडीह, ईदगाह धातकीडीह , मदीना मस्जिद, आजादनगर, नूर मस्जिद, बिष्टुपुर, सलाफी मस्जिद, कदमा, सबरी मस्जिद, मानगो, शाबिनिया मस्जिद, जवाहरनगर समेत विभिन्न इलाकों में भक्तिमय माहौल रहा, जहां इमामों ने आखिरी अशरा की अहमियत पर जोर दिया.
रमजान का तीसरा जुमा आखिरी अशरा की शुरुआत करता है, जिसमें शब-ए-कद्र की इबादत हजार महीनों के बराबर फजीलत रखती है.
रमजान 2026 का 16वां रोजा रखते हुए सुबह सहरी के बाद दोपहर करीब 1:15 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई. जामा मस्जिद में इमाम ने खुतबे में लैलतुल कद्र, एतिकाफ और जकात-फित्र की फजीलत बयान की.
इफ्तार से पहले तरावीह की तैयारी जोरों पर रही. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जुमे आखिरी 10 दिनों की शुरुआत होने से खास है, जहां शब-ए-कद्र की तलाश और इबादत पर जोर है. ईद की चांद रात नजदीक होने से उत्साह चरम पर है.

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में इफ्तार पार्टी:
विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें शहर के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही. इफ्तार के बाद इमाम सगीर आलम फैजी ने नमाज अता करवाई. स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा स्टाफ के द्वारा बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर फिरोज इब्राहिम, अहमद बद्र , आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, करीम सिटी कॉलेज सेस्जिड परवेज, बास्केटबॉल कोच जे पी सिंह, आयशा खान, शमशाद बेगम , स्कूल मैनेजिंग कमिटी से समसुनिशा, शाहिद परवेज़, समी अहमद खान, हाफिज अनवर आलम , मतिनूल हक अंसारी, आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान के अलावा अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए. स्कूल की प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया.

जाकिरनगर मे पार्षद परवीन बानो की ओर से दावत ए इफ्तार:
मानगो वार्ड नं 29 पार्षद परवीन बानों की ओर से ओल्ड पुरुलिया रोड जाकिरनगर स्थित ग्रांड मरकज प्रांगण में आज दावते इफतार का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड नं-29 के लोगों के अलावा अन्य क्षेत्रों के रोजदारों ने शिरकत की. इफ्तार के पूर्व सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें अपने पूरे मानगो की तरक्की, जनता की खुशहाली, पूरे क्षेत्र में शांति व भाईचारगी के लिए अल्लाह पाक से दुआएं की गईं. इस मौके पर पार्षद श्रीमती परवीन बानों ने उपस्थित सभी रोजेदारों के प्रति अपने समर्थन के लिए आभार प्रकट किया. परवीन बानों के पति हाजी सद्दाम हुसैन ने कहा कि इस वार्ड नं-29 के हर व्यक्ति को सूचित किया जाता है कि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो वह अविलंब पार्षद परवीन बानों से संपर्क करे. इस मौके पर हाजी बदरुद्दीन, फैयाज खान, दानिश, राजा, शेर अली, राज, मो. कलीम, परवेज मलिक, अदनान, सलाम, मो. असलम, जुली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

