
उदित वाणी, दुबई, 3 मार्च (आईएएनएस): टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाने हैं। भारत के नितिन मेनन को इन नॉकआउट मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों के एलीट पैनल में शामिल किया गया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मार्च साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल-1 खेला जाना है। इसके बाद 5 मार्च को भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल-2 खेलेगी। इन मुकाबलों को जीतने वाली टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मैच खेलेगी।
रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ बुधवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए ऑनफील्ड अंपायर होंगे। कोलकाता में, नितिन मेनन थर्ड अंपायर होंगे, रॉड टकर फोर्थ अंपायर होंगे और जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी होंगे।
दूसरी ओर, मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर अंपायरिंग करेंगे। एड्रियन होल्डस्टॉक मुंबई में थर्ड अंपायर होंगे, जबकि पॉल रीफेल इस मैच में फोर्थ अंपायर की भूमिका निभाएंगे। एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
सेमीफाइनल 1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (4 मार्च, कोलकाता)
ऑनफील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ।
थर्ड अंपायर: नितिन मेनन।
फोर्थ अंपायर: रॉड टकर।
मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ।
सेमीफाइनल 2: भारत बनाम इंग्लैंड (5 मार्च, मुंबई)
ऑनफील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर।
थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक।
फोर्थ अंपायर: पॉल रीफेल।
मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट।
सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जबकि टीम इंडिया ने 3 में से 2 मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वहीं, इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के लगातार तीनों मैच जीतकर ग्रुप-2 में टॉप पर रही। न्यूजीलैंड ने 3 में से 1 मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। इस टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में कीवी टीम के पास 3 अंक थे। पाकिस्तानी टीम ने भी इतने ही प्वाइंट्स हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में कमी के चलते पाकिस्तान नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।
-आईएएनएस
India vs England semifinal officials, T20 WC 2026 Eden Gardens, Mumbai Wankhede semifinal, टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल, भारत इंग्लैंड सेमीफाइनल, India vs England semifinal

