
उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मानगो नगर निगम, जमशेदपुर की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुधा गुप्ता को मानगो नगर निगम का मेयर चुने जाने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न मानगो नगर निगम चुनाव में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भाजपा समर्थित संध्या सिंह को 18,601 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणामों के अनुसार सुधा गुप्ता को 42,022 वोट प्राप्त हुए, जबकि संध्या सिंह को 23,421 वोट मिले। यह जीत मानगो नगर निगम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण जनादेश के रूप में देखी जा रही है।
(Mango Mayor Sudha Gupta Meets CM Hemant Soren)

