
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने के आरोप में अमन खान उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी अमन खान कुख्यात मो कादिम खान और कुख्यात ड्रग पैडलर डॉली परवीन का पुत्र है तथा उसका पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके पिता मो कादिम खान और मां डॉली परवीन के विरुद्ध कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्तमान समय में वे सलाखों के पीछे हैं.
घटना विगत 17 फरवरी को संध्या समय की बताई जाती है. जानकारी के अनुसार, घटना के समय 17 फरवरी को शाम लगभग 6 बजे गिरफ्तार आरोपी ने अपने घर में किराएदार के रुप में रहने वाली पीड़िता के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. पीड़िता द्वारा शोर-गुल करने के बाद एकत्रित हुए आस-पास के लोगों ने उसे धर दबोचा तथा उसके बाद उसे आदित्यपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
संपर्क करने पर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि इस मामले में एक और अन्य व्यक्ति की सहभागिता की भी बात सामने आ रही है, जिसकी जांच जांचकर्ता अमीश कुमार द्वारा की जा रही है.

