उदित वाणी, जमशेदपुर, एमजीएम थाना क्षेत्र के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने डिमना चौक के पास एक यात्री बस ने बुधवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में शेख सलीम और उसका चाचा से शेख सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से शेख सोनू की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया है। शेख सोनू को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के झरिया के रहने वाले हैं। दोनों जमशेदपुर में सीट कवर और कार एसेसरीज का काम करते हैं। वह अपने गांव से रोज जमशेदपुर आते हैं। बुधवार को भी वह जमशेदपुर आ रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


