
उदित वाणी, जमशेदपुर : एक्सएलआरआई जमशेदपुर की ओर से आगामी 9 फरवरी को स्टार्टअप समिट नेक्सकॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह एक इन्वेस्टर एंड स्टार्टअप समिट है, जहां अर्ली-स्टेज स्टार्टअप फाउंडर्स वेंचर कैपिटलिस्ट्स, एंजेल इन्वेस्टर्स, फाउंडर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने पिच कर सकते हैं.
टाटा ऑडिटोरियम में होने वाले इस समिट का फॉर्मेट शार्क टैंक की तर्ज पर होगा. यहां स्टार्टअप्स को रियल फीडबैक, नेटवर्किंग और फंडिंग के मौके मिलेंगे. 2 लाख रुपये से ज्यादा के प्राइज पूल, साथ ही कई गूडीज, रिवार्ड्स और अन्य अवॉर्ड्स होंगे. इसका मकसद स्टार्टअप आइडियाज को टेस्ट करना, क्लैरिटी और कन्विक्शन दिखाना, इन्वेस्टर्स से एक्शनेबल फीडबैक लेना और एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम को मजबूत करना.

