
उदित वाणी, आदित्यपुर : स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी विकास परिषद के द्वारा 6 फरवरी से 15 फरवरी तक फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में आहूत किए जाने वाले स्वदेशी मेला को सफल बनाने हेतु मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख वंदे शंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में संचालन समिति का गठन किया गया. इस अवसर पर पूर्व उप महापौरअमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे. संचालन समिति में मनोज सिन्हा को संयोजक तथा प्रकाश मेहता, अजीत सिंह एवं
श्री जयंत श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया है. जबकि इन्दर अग्रवाल, अमित सिंह, मंजू ठाकुर, राजकुमार साह, अमित मिश्रा, पंकज सिंह, नील पदमा विश्वास, जटाशंकर पाण्डेय, रमेश कुमार, जगदेव सिंह, रमेश हांसदा, डॉ जे एन दास, देवचरण प्रधान, दिनेश कुमार, पूर्णचन्द मंडल और प्रमोद कुमार राय को सदस्य बनाया गया है.

