
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): प्लेटिना सिटी, आदित्यपुर_02 स्थित शिव मन्दिर इंद्रलोक का प्राण_प्रतिष्ठा कार्यक्रम आहूत किया गया है. इस क्रम में आज संध्या समय शिवलिंग का नगर भ्रमण हुआ. जबकि 7 मार्च को प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी. वहीं, आगामी 8 मार्च को 24 घंटा का अखण्ड रामायण पाठ एवं कीर्तन होगा. साथ हीं आगामी 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद एवं भोग का कार्यक्रम होगा.
Advertisement
<

