उदित वाणी, जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएआई एनसीओई लखनऊ के खिलाफ हुए हाई-इंटेंसिटी फाइनल में सिल्वर मेडल हासिल किया. मैच कड़े मुकाबले के बाद 7-5 के स्कोरलाइन से समाप्त हुआ. अकादमी के गौरव को और बढ़ाते हुए कैडेट शुभम को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया. उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला. मैच में उनके महत्वपूर्ण सेव्स ने एनटीएचए की फाइनल तक की यात्रा में अहम भूमिका निभाई और उनकी शांत चित्तता, रिफ्लेक्सेस तथा मैच जागरूकता को सर्वोच्च स्तर पर दर्शाया. टूर्नामेंट के समापन पर एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव ने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे साल की समापन प्रतियोगिता था और सिल्वर मेडल के साथ इसे खत्म करना सकारात्मक एवं संतोषजनक परिणाम है. हमें टीम के प्रयासों और पूरे सीजन में हुई प्रगति पर गर्व है.”
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


