
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेवे द्वारा रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन कारणों से इस्पात एक्सप्रेस की दो सेवाओं को रद्द कर दिया है, जिससे सैकड़ों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22862 (केबीजे-हावड़ा) इस्पात एक्सप्रेस, जो 18 अप्रैल को चलने वाली थी, को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. वहीं, इसके विपरीत दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 22861 (हावड़ा-केबीजे) इस्पात एक्सप्रेस, जो 17 अप्रैल को निर्धारित थी, वह भी रद्द रहेगी.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय परिचालनिक आवश्यकताओं और संभावित तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हालांकि, अचानक हुई इस घोषणा से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखे थे.

