
उदित वाणी,रांची: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए विभिन्न पदों पर चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार प्रतीक्षारत डॉ. स्वाति कुमार को सदर अस्पताल, जमशेदपुर में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
वहीं डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साह को कोल्हान प्रमंडल का क्षेत्रीय उपनिदेशक (आरडीडी) बनाया गया है
इसके अलावा सरायकेला के एसीएमओ डॉ. जुझार मांझी को पश्चिम सिंहभूम का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य निदेशालय में भी तीन निदेशकों का पदस्थापन किया गया है, जिसमें डॉ. अश्विनी कुमार को निदेशक बनाया गया है।
वहीं डॉ. अरुण कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। विभाग द्वारा कुल 19 चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि सात जिलों में सिविल सर्जन बदले गए हैं। इस फेरबदल को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

