उदित वाणी, कांड्रा: भारतीय जनता पार्टी गम्हरिया प्रखंड पूर्वी प्रखंड कमेटी का बैठक अध्यक्ष अमित सिंहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रवासी प्रभारी मधु गोराई ने बारी-बारी से गम्हरिया पूर्वी क्षेत्र के भाजपा की बूथ समिति,मंडल कमेटी के पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक,सहसंयोजक का सत्यापन किया, श्री गोराई ने कहा लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मध्यनजर सभी पंचायत तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है, मिशन 2024 की तैयारी को लेकर या बैठक काफी महत्वपूर्ण है,
भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा 9 अक्टूबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगा, वही भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि पूरे सरायकेला विधानसभा से 10,000 की संख्या में कार्यकर्ता राजनगर ब्लॉक मैदान पहुंचेंगे और संकल्प यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे.
इस बैठक का संचालन प्रखंड महामंत्री अजित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजन नंदी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अनंतराम टुडू,प्रमोद पाठक,विनोद झा,रश्मि साहू, अनय सिंह, मनोहर गोप,विवेक कुमार, दुलारी झा, सुमित झा, अरूप प्रधान, राहुल सिंह,अभिषेक मिश्रा,मुरली प्रधान, कमलेश सिंह, सुग्रीव महतो, राकेश प्रमाणिक, सुनील दास, रणवीर कुमार सिंह, आनंद कुमार महतो, स्वरूप कुमार महतो,शंकर मादी, सूरज महतो, देवेंद्रनाथ कालिंदी, अमरनाथ महतो, विश्व सिंह मुर्मू, सागर मोदी,पंकज कुमार सिंह,दीपेंद्र राय,संजीत कुमार मिश्रा,कृष्ण गोप,समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
कांड्रा: परशुराम भवन में भाजपा गम्हरिया प्रखंड पूर्वी कमेटी की बैठक में मिशन 2024 और संकल्प यात्रा पर हुई चर्चा
Advertisement
<


