
उदित वाणी, रांची : पशुपालन में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक अपनाने पर चर्चा के लिए रांची में महत्वपूर्ण बैठक हुई. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर किरण करामिल से लंबी बातचीत की. 16 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के साथ हुई बैठक की कड़ी में यह चर्चा हुई.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पशुपालन तकनीक सबसे बेहतर है. नस्ल सुधार के प्रयोग अपनाने से गौपालकों का दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा. ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों के साथ एमओयू पर भी विचार हुआ. चर्चा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से साझा किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो विभागीय अधिकारी ऑस्ट्रेलिया दौरा करेंगे.
किरण करामिल उत्साहित नजर आए. उन्होंने झारखंड के साथ सहयोग की संभावना जताई. बैठक में विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी, विशेष सचिव प्रदीप हजारी व ICAR गढ़खटंगा निदेशक सुजय रक्षित उपस्थित रहे.

