
उदितवाणी, जमशेदपुर: अरका जैन विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों को संवारने को लेकर लक्ष्य निर्धारण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.
विश्वविद्यालय के आईक्यूए सेल द्वारा 28 नवंबर से इसकी शुरुआत की गई है, जो 3 दिसंबर तक चलेगी। इस कार्यक्रम की प्रमुख वक़्ता रीबा कपूर ब्रेन कोच रीबा एक सफल एंटरप्रेन्योर, कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. उन्हें भारत और यूके में एफटीएसई 100 कंपनियों, लोगों, टीमों के साथ काम करने और व्यक्तिगत कोचिंग और प्रशिक्षण के माध्यम से लगातार मूल्यों को जोड़ने का पंद्रह वर्षों का अनुभव है.
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण तथा उद्देश्य:
रीयलिस्टिक ढांचे के साथ लक्ष्य निर्धारण, उज्जवल भविष्य के लिए रचनात्मक और विचारात्मक कौशल, अपनी जगह बनाने की लालसा – अलग दिखने में सक्षम होने के लिए – गतिविधि-आधारित अभिव्यक्ति और प्रस्तुति कौशल जैसे कई विषयों पर आधारित थी.

