उदित वाणी, जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय महीला स्वास्थ दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं ब्रह्मानंदा नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के माध्यम से मिडिल स्कूल, शास्त्री नगर, जोन 4, कदमा में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में निशुल्क ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन एवं स्तन कैंसर की जांच की गई। करीब 125 ‘सफाईमित्रों’ ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया । इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट विनीता शाह, पूर्व प्रेसिडेंट डॉ मंजू रानी सिंह जो जेएनएसी की स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर भी हैं इस दौरान उपस्थित थीं। मौके पर उपस्थित डॉ मुकेश कुमार ने सभी मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं खानपान में परहेज रखने की सलाह दी। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर के द्वारा वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल डे (शनिवार, 28 मई) के उपलक्ष्य में औरतों को सैनिटरी पैड भी बांटें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: महीला स्वास्थ दिवस: इनरव्हील द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
Advertisement
<


