
उदित वाणी, जमशेदपुर : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के षड़ो गांव निवासी अल्पना देवी (50) को मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे घर के आंगन में स्थित कुएं के पास बर्तन धोने के दौरान सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ जांच के लिए रक्त का नमूना लिया.
डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर पर विष का प्रभाव देखा गया है, हालांकि किस प्रजाति के सांप ने काटा है, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. सांप ने महिला के दाहिने हाथ की उंगली में काटा है. फिलहाल अल्पना देवी होश में हैं और चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है. अस्पताल में उनका उपचार जारी है.
Advertisement
<

