
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने चीफ क्वालिटी एश्योरेंस, लॉन्ग प्रोडक्ट्स टी भास्कर को आईएल टू ग्रेड में ही चीफ प्रोडक्ट रिसर्च के पद पर नियुक्त किया है. इस संबंध में टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है जो 15 जून से प्रभावी होगा.
वे प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास, न्यू मैटेरियल्स बिजनेस और ग्राफीन के उपाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे. इस नियुक्ति के मद्देनजर रिसर्च ग्रुप के मेटेरियल्स वेल्डिंग एवं जॉइनिंग के हेड कंवर सिंह अरोरा, डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग एंड सेंसर एस बालमुरुगन, हेड मैटेरियल्स कैरेक्टराइजेशन सुब्रता मुखर्जी, हेड प्रोडक्ट एप्लिकेशन पिनाकी बिस्वास और हेड प्रोडक्ट डेवलपमेंट अब टी भास्कर को रिपोर्ट करेंगे.

