
उदित वाणी, जमशेदपुर : मार्च महीने के अंतिम रविवार को सर्किट हाउस एरिया, बिष्टुपुर स्थित विहंगम योग आश्रम पर एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ आहूत किया गया, जिसमें यजमान के रुप में सुशांत शर्मा दंपति, प्रत्यूष कश्यप दंपति, निशांत शर्मा दंपति, बबन प्रसाद दंपति उपस्थित थे.
वहीं, महायज्ञ में उपस्थित होकर गुरु भाई-बहनों ने आहुतियां प्रदान की. महायज्ञ को पुरोहित महावीर विद्यार्थी द्वारा सम्पन्न कराया गया. समन्वयक नीरज मिश्रा ने हिन्दू नव वर्ष के इस प्रथम आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी. जबकि डॉ डी पी शुक्ला द्वारा विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद पहली बार आश्रम पर पधारे जिज्ञासु बंटी कुमार एवं श्वेता शांडिल्य को प्रदान किया गया.
इस अवसर पर पंडित योगेंद्र नाथ पाण्डेय, उपदेष्टा आशा पाण्डेय, बी पी ठाकुर, प्रमुख संयोजक सुशील शर्मा, संयोजक शंभु पंडित, सह संयोजक संदीप रंजन, अहर्निश मिश्रा, पंकज, भीमराज अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कुबेर शर्मा, अनिल सिंह, बीरबल प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, राजन शर्मा, ऋतु शर्मा आदि उपस्थित थे.

