
उदित वाणी, जमशेदपुर: संयुक्त मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन की ओर से “बलिदान दिवस 2026” के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पुष्पमाला अर्पित की गई। साथ ही एक मिनट का मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि संगठन हर वर्ष इन महान स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बलिदान दिवस मनाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, प्रदेश सचिव भगीरथ, नगर टीम के बादल शीट, मोहन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

