
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से शनिवार को अनुसंधान का परिचय पर एक व्याख्यान आयोजन किया गया. इसमें डॉ. आबशर यूके इमाम ने व्याख्यान दिया.
डॉ. आबशर एक नवोदित वास्तुकार हैं और अजमान विश्वविद्यालय संयुक्त अरब अमीरात में एक सहायक संकाय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर के पूर्व छात्र हैं.
इस व्याख्यानमाला में करीम सिटी कॉलेज के पीजी के विद्यार्थियों ने भाग लिया और शोध के क्षेत्र में उनके ज्ञान से लाभान्वित हुए. प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने अतिथि का स्वागत किया.
करीम सिटी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के एचओडी डॉ. मोहम्मद मोअज्जम नजऱी और डॉ जी विजयलक्ष्मी और वाणिज्य संकाय के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे.
Advertisement
<

