
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को को ऑपरेटिव सोसायटी की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सोसायटी के सदस्यों की लोन सीमा को साढ़े तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख करने पर फैसला लिया गया.
लेकिन इसके साथ यह भी फैसला किया गया कि 6 अप्रैल 2023 से सोसायटी के सदस्यों का हर माह होने वाला कम्पल्सरी डिडक्शन की राशि को बढ़ाकर डेढ़ हजार से दो हजार रूपए कर दिया जाय. अब सदस्यों को अपने वेतन से हर माह दो हजार रूपए कटाना होगा. यानि साल में 24 हजार रूपए कटेगा.
बाकी शर्त्त और अहर्ता पहले जैसी रहेगी. टेल्को को ऑपरेटिव सोसायटी एशिया की सबसे बड़ी सोसायटी है, जिसके सदस्यों की संख्या पांच हजार के ऊपर है.
Advertisement
<

