
उदित वाणी, जमशेदपुर: टिमकेन इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबित पीएफ को लेकर टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री विजय यादव, रवींद्र प्रसाद, अनिल पांडेय और अजय बोतिका मंगलवार को जमशेदपुर ईपीएफओ कार्यालय में सहायक आयुक्त एरिक हरमन लाकड़ा से मुलाकात की.
सहायक आयुक्त ने बताया कि टिमकेन प्रबंधन द्वारा जमशेदपुर ईपीएफओ कार्यालय को पूर्व के निर्णय के तहत टिमकेन पीएफ ट्रस्ट का फंड भारत सरकार के ईपीएफओ जमशेदपुर कार्यालय में पीएफ की राशि हस्तांतरण करने की सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई है.
बहुत जल्द 25 मई से 30 मई के बीच जमशेदपुर टिमकेन के वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी एवं रिटायर कर्मचारियों की पीएफ राशि जमशेदपुर ईपीएफओ कार्यालय के पोर्टल पर लोड कर दी जाएगी. इसके बाद ईपीएफओ पोर्टल में 2023 तक की कुल पीएफ राशि (इंटरेस्ट जुड़ने के बाद) एक साथ पोर्टल में दिखने लगेगी.
वर्तमान कर्मचारी जमशेदपुर ईपीएफओ कार्यालय से पीएफ पर लोन और रिटायरमेंट कर्मचारी भी पीएफ सेटेलमेंट ले सकते हैं. यादव ने कहा कि कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पीएफ की राशि नहीं मिलने से आने वाली परेशानियों को वर्तमान यूनियन भी समझ रही है और पीएफ मामले को निश्चित रूप से 25 से 30 मई के बीच निपटारा कर दिया जाएगा.
यूनियन, प्रबंधन के साथ मिलकर जमशेदपुर ईपीएफओ कार्यालय के पदाधिकारियों से लगातार मिलकर काम किया, जिसका परिणाम है कि जमशेदपुर टिमकेन के सभी वर्तमान और रिटायर कर्मचारियों के लिए लंबित पीएफ मामले कार्रवाई की गई है.

