उदित वाणी जमशेदपुर : आम लोग तो चोरों से त्रस्त है ही अब पुलिस कर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है जहां रोड नंबर 1 क्वार्टर नंबर L4–12 में रहने वाले उपेंद्र सिंह के घर पर अहले सुबह चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त उपेंद्र सिंह परिवार संग छठ पूजा करने साकची पंप हाउस स्थित घाट गए हुए थे. वापस लौटे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. घटना के संबंध में उपेंद्र सिंह ने बताया कि वे लोग पहली बार छठ मैया का पूजा कर रहे हैं जिसको लेकर अहले सुबह 3:30 बजे सपरिवार साकची पंप हॉउस स्थित घाट में अर्ध्य देने गए थे. वापस 7:45 बजे लौटे तो देखा कि घर के दोनों कमरों में रखे सारे सामान बिखरा पड़ा है. चोर पीछे के दीवार फांद कर घर में लगे ग्रिल का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किए और 2 कमरों में रखे 3 पलंग के बॉक्स और अलमारी तोड़कर खंगाल डाला जिसमें रखें लगभग 10 लाख मूल्य के जेवरात और 60 हज़ार के लगभग नगद की चोरी हुई है. फिलहाल चोरी घटना से उपेंद्र सिंह का परिवार काफी आहत है. उपेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: छठ पूजा में घाट पर गया परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद समेत 10.60 लाख की चोरी
Advertisement
<

