उदित वाणी कांड्रा: कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस कंपनी में चोरी करते हुए चोर को कंपनी के सुरक्षा पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने रंगे हाथ पकड़ कर कांड्रा थाना को सुपुर्द किया जहां कांड्रा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वही संबंध में कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि कल दिनांक 30 अक्टूबर को आधुनिक पावर लिमिटेड कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए 3 से 4 की संख्या में चोर कंपनी में चोरी के नियत से घुसे थे एवं कंपनी से स्क्रैप लोहा की चोरी कर रहे थे चोरी की वारदात की सूचना कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा पदाधिकारी अर्जुन सिंह को दी सुरक्षा पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने अपने सहयोगी सुरक्षाकर्मियों के साथ चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जिसमें एक चोर जितेंद्र लोहरा को मौके पर पकड़ा एवं अन्य दो चोर भागने में सफल रहा गिरफ्तार चोर को कांड्रा थाने के सुपुर्द किया जिसे चोरी के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
KANDRA: आधुनिक नेचुरल एंड पावर लिमिटेड कंपनी में चोरी करते हुए रंगे हाथ चोर धराया
Advertisement
<


