उदित वाणी जमशेदपुर : दुर्ग से चलने वाली राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान पल्लवी देवी की पर्स की चोरी ट्रेन में 24 दिसंबर 2022 को हो गयी थी. चोरी की घटना के संबंध में पल्लवी ने कटिहार रेल थाने में मामला दर्ज कराया था. इधर कटिहार रेल पुलिस ने मामले को 50 दिनों के बाद टाटानगर रेल थाने का बताकर रेफर कर दिया है. मामला टाटानगर रेल थाने में आने के बाद रेल पुलिस इसकी जांच कर रही है. महिला यात्री के अनुसार उनके पर्स में नकद 10 हजार रुपये के अलावा जेवर भी थे. पल्लवी 24 दिसंबर 2022 को टाटानगर लौट रही थी. इस बीच ही पर्स की चोरी चलती ट्रेन में ही गयी थी. यात्री ने घटना की लिखित शिकायत कटिहार रेल थाने में की थी. कटिहार से मामले को टाटानगर रेल थाने में रेफर कर दिये जाने के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

