उदित वाणी जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती पदमा रोड निवासी सुमिति पासवान और उनके बच्चों को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद सभी घायल शिकायत करने थाना पहुंचे जहां से सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. घटना के संबंध में घायल सुमिति पासवान ने बताया कि साल 2009 में पति उदय पासवान की मौत हो गई है तब से ससुराल पक्ष के लोग उसे घर से भगाकर संपत्ति हड़पना चाहते है. वो घर के पीछे बने एक कमरे में अपनी बेटी पूजा कुमारी और बेटे के साथ रहती है. आज जब वह काम से वापस लौटी और पानी भरने नल पर गई तो पानी भरने को लेकर विवाद शुरू हो गया जिसके बाद ससुर राम स्वरूप सिंह, देवर सुधा पासवान, उसकी पत्नी अनिता देवी, जेठ विजय पासवान, जेठानी कलावती देवी और उसकी बेटी ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. फिलहाल सभी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: पानी भरने के विवाद पर ससुराल पक्ष ने महिला और उनके बच्चों की कर दी पिटाई
Advertisement
<

