उदित वाणी जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना छेत्र में एनएमएल के सामने टिस्को क्वार्टर के पास होटल संचालक से तीन युवकों ने मोबाइल छिनतई का प्रयास किया. जब युवक ने इसका विरोध किया तो युवकों ने चाकू से गर्दन रेत कर घायल कर दिया और फरार हो गए. घटना के बाद घायल अवस्था में युवक अपने होटल पहुंचा, जहां से उसका फूफा सुगारत साहू उसे लेकर थाना पहुंचा जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम भर्ती कराया. घायल बबलू बैठा (18) गोलपहाड़ी का रहने वाला है. भुक्तभोगी ने बताया की एनएमएल के सामने वह झोपड़ी होटल चलाता है. यहां से वह साइकिल से शौच करने गए था. लौटने पर तीन युवकों ने उसे रोका और टाइम पूछने लगे. तीनों युवक ब्लू पैंट और सफेद शर्ट में थे. उन्होंने मोबाइल निकालकर समय बताने को कहा. जैसे ही मोबाइल निकाला, तो छिनने लगे. इसका विरोध किया तो एक युवक ने गर्दन में पीछे से हमला कर दिया. जब वह नीचे गिर गया तो सभी छोड़कर फरार हो गए. पुलिस हमलावरों के होलिये के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur : मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर अपराधियों ने गला रेता, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Advertisement
<

