
उदित वाणी जमशेदपुरः मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा वार्षिक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अचीवर्स कप सीजन 1 का आयोजन 25 एवं 26 फरवरी को गोलमुरी स्थित केबल टाउन ग्राउंड में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीम खेल रही है। इनमें मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, यंग इंडियंस, जेवाईसीए, सीए स्टूडेंट आदि शामिल है। प्रतियोगिता का लीग मैच 25 फरवरी और सेमी फाइनल और फाइनल 26 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 फरवरी की सुबह 10 बजे किया जाएगा ।
Advertisement
<

