
उदित वाणी, जमशेदपुर: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22-23 फरवरी को होने जा रहे इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में टाटा वर्कर्स यूनियन के 83 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शिरकत करने जा रहा है.
ऑफिस बेयरर्स समेत अधिकतर कमेटी मेंबर्स मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसमें यूनियन के टॉप थ्री समेत पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम समेत सभी विभागों के कमेटी मेंबर्स जा रहे हैं. इसके अलावा शहर की कंपनियों के दूसरी यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य भी इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
Advertisement
<

