उदित वाणी, जमशेदपुर : वित्तीय सेवा क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. टाटा कैपिटल लिमिटेड ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव (पर्सनल लोन – SMPL) पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. यह अवसर जमशेदपुर, राउरकेला और भुवनेश्वर के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है.
योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए न्यूनतम 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही 1 से 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं.
मुख्य जिम्मेदारियां
चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल लोन से जुड़े कार्यों को संभालना होगा, जिसमें ग्राहक समन्वय, डीएसए कनेक्टर्स और चैनल पार्टनर्स के साथ काम करना शामिल है. इसके अलावा मासिक टारगेट हासिल करना, ग्राहकों और पार्टनर्स को उत्पाद से जुड़ी जानकारी देना तथा क्रेडिट और ऑपरेशन टीम के साथ समन्वय स्थापित करना भी जिम्मेदारी का हिस्सा होगा.
उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी दस्तावेज पूरे हों और सेवा की गुणवत्ता व नियमों का पालन किया जाए.
जरूरी कौशल
इस पद के लिए अच्छे कम्युनिकेशन और कस्टमर हैंडलिंग स्किल्स जरूरी हैं. उम्मीदवार को फील्ड कोऑर्डिनेशन और चैनल इंटरैक्शन में सहज होना चाहिए. इसके साथ ही रिलेशनशिप मैनेजमेंट, टारगेट ओरिएंटेड सोच और सेल्फ-मोटिवेशन जैसी क्षमताएं भी अपेक्षित हैं.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी soumita.cbsl@tatacapital.com
पर भेज सकते हैं. ईमेल के सब्जेक्ट में “Your Name_Your Location_Customer Sales Executive – SMPL” लिखना आवश्यक है.
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है जो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या आगे बढ़ाना चाहते हैं.


