उदित वाणी जमशेदपुरः सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन एवं उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सविर्सेज चाणक्य चौधरी आगामी 6 जून को चैंबर सदस्यों को संबोधित करेंगे. वे शाम 5.15 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
कोरोना काल की वजह से काफी समय बाद टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक का सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स में आगमन हो रहा है. इस दौरान जमशेदपुर के स्थानीय व्यापार एवं उद्योगों की प्रगति तथा अन्य नागरिक सुविधाओं पर चर्चा की जायेगी.
सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, चैंबर उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, सचिव (वित्त एवं कराधान) पीयूष चौधरी, सचिव (उद्योग) सांवरमल शर्मा, सचिव (जनसंपर्क एवं कल्याण) भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने सभी सदस्यों, सभी पूर्व अध्यक्षों तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
6 जून को चैंबर भवन में व्यापारियों को संबोधित करेंगे टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ टी वी नरेन्द्रन
Advertisement
<


