
उदित वाणी जमशेदपुर: श्रीराम मंदिर निर्माण की छठी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित Surya Mandir Sidhgora परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्य मंदिर समिति द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सूर्यधाम में श्री शिवलिंग की पुनर्स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा तथा गरुड़ स्तंभ स्थापना का विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर परिसर स्थित Shri Ram Mandir Sidhgora सहित पूरे परिसर को 5100 देशी घी के दीपकों से जगमगाने की तैयारी की गई है।
दीप प्रज्वलन के पश्चात भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही उत्सवी माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
दीपोत्सव कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह दीपोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है।

