
उदित वाणी, जमशेदपुर: गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड प्रबंधक कमेटी की जनरल बॉडी की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अगले 3 वर्षों के लिए सरदार सुरेंद्र सिंह को नया प्रधान चुना गया साथ ही सरबजीत सिंह बाउ को सर्वसम्मति से एडिटर चुना गया उसके बाद मुख्य ग्रंथी ने गुरु महाराज के समक्ष अरदास की एवं दोनों को सरोपा भेंट किया गया
नए प्रधान सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो सोचकर आपने मुझे नई जिम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा भले ही मैं प्रधान चुना गया हूं परंतु पुरानी कमेटी वैसे ही मेरे साथ काम करेगी
सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में गौरी शंकर रोड की समूह साध संगत को धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सब ने एक नई मिसाल कैयम की है जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है
बैठक में स्वर्ण सिंह हरजीत सिंह लाडी गुरजीत सिंह पिंटू हरदीप सिंह चनिया परमजीत सिंह पम्मै पलविंदर सिंह कुलवंत सिंह सेमी सुखवंत सिंह जितेंद्र सिंह हैप्पी परमजीत सिंह सेमी दविंदर सिंह रविंद्र सिंह परमजीत सिंह शालू सिंह जुगनू सिंह अमृतपाल सिंह सिख नौजवान सभा एवं सिख स्त्री सत्संग सभा के प्रधान इंद्रजीत कौर राजवंत कौर अमरजीत कौर आदि भी उपस्थित थे संचालन इंद्रजीत सिंह वालिया ने किया एवं धनबाद ज्ञापन गुरजीत सिंह पिंटू ने किया

