
उदित वाणी, जमशेदपुर: सोनारी क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर एम पी युवक संघ, शीतला माता मंदिर, मरार पारा द्वारा पंचमी के दिन भक्ति और उत्साह के साथ जवांरा पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई.
पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
पंचमी के दिन मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां की पूजा-अर्चना की. इसके बाद मां के अस्त्र और बाणा को लेकर विशेष अनुष्ठान संपन्न किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

भव्य शोभायात्रा ने बढ़ाया माहौल
पूजा के उपरांत मंदिर परिसर से बाजे-गाजे, नगाड़े और छत्तीसगढ़ी वेशभूषा के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा पूरे सोनारी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए निकली, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. रास्ते भर जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक प्यारे लाल साहू, अध्यक्ष भोला साहू, उपाध्यक्ष अवध राम साहू, कोषाध्यक्ष प्रीतम साहू सहित पंचम जंघेल, बोधन राम साहू, यशवन्त साहू, जीवन साहू, चमन लाल साहू, मोहन पटेल, संतोष साहू, सत्यदेव साहू, महेश साहू, उदय नारायण, बालेश्वर साहू, रमेश साहू, भीम साहू, मनोज साहू, कृष्णा साहू, जैलाल पटेल, दीप साहू, गौरव साहू समेत कई सदस्य मौजूद रहे.
महिला समिति की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में महिला समिति की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. चंदा बाई, पंचवती साहू, विजय लक्ष्मी, गायत्री देवी, राधा देवी, बिना साहू, गुड्डी लोधी, हेमा साहू, सुरजा बाई, जानकी साहू, पूजा साहू, शांति देवी, इंदु देवी, नेहा पटेल सहित कई महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भक्ति और एकता का संदेश
इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. स्थानीय लोगों ने इसे परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया.

