
उदित वाणी, जमशेदपुर: एसडीओ संदीप कुमार मीणा द्वारा प्रखंड सभागार में सर्वजन पेंशन योजना को लेकर समीक्षा बैठक की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल कच्छप, अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद, बीईईओ तेजेंद्र कौर व अनिता सिन्हा, एमओ डॉ. अशोक कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं, शिक्षक व पंचायत सचिव उपस्थित थे.
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सर्वजन पेंशन हेतु पंचायतवार किए गए सर्वे की जानकारी ली गई. 34 पंचायतों में लगभग 41 हजार घरों का सर्वे कर पेंशन योग्य लोंगो की सूची बनाने का लक्ष्य निर्धारित है जिसमें आज तक 35 हजार घरों का सर्वे कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई, 6 हजार घरों का सर्वे बाकी है.
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि दो दिनों में बचे हुए घरों का सर्वे कार्य पूर्ण करते हुए सर्वजन पेंशन से शत प्रतिशत योग्य व्यक्तियों को आच्छादित करने हेतु आवश्य़क कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र के सभी लोगों को पेंशन दिया जाना है, इसमें आयकरदाता वंचित होंगे.

