उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से बालू, स्टोन चिप्स के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के सन्दर्भ में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसे रोकने हेतु प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है. जिले के सभी बॉर्डर पर एवं जिला अंतर्गत 11 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाये गए है. जिला प्रशासन अवैध उत्खनन एव परिवहन को लेकर काफी मुस्तैद है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का अवैध उत्खनन, अवैध स्टोन क्रशर संचालन अवैध बालू उठाव,अवैध बालू संग्रहण एव अवैध परिवहन को लेकर कोई भी सूचना है तो तुरंत वे जिला उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जिला परिवहन पदाधिकारी अथवा अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम/ घाटशिला को सूचित कर सकते हैं. सूचना देने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा.
इन नंबरों पर करें शिकायत
उपायुक्त : 89866 06951
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम : 94311 17832
अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला : 94727 37649
जिला परिवहन पदाधिकारी : 90064 11256
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

