
उदित वाणी, जमशेदपुर: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को संस्थान के चेयरमैन बिन्दा सिंह की उपस्थिति में मनाया गया.
संस्थान के निदेशक प्रो. आरएन गुप्ता ने चेयरमैन का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वल्लन कर की गई. इसके बाद चेयरमैन ने कॉलेज के नए वेबसाइट को लॉन्च किया। कॉलेज के 21वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में संस्थान के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार तिवारी ने कॉलेज के विगत 20 वर्षो के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला.
उन्होंने कहा कि शुरूआत में कॉलेज को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन संस्थान के चेयरमैन बिन्दा सिंह, सचिव भरत सिंह एवं कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की दूर दृष्टि एवं सामयिक निर्णय के कारण संस्थान विकास पथ पर अग्रसर है.
सभागार में उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल छात्र ही नहीं बल्कि आप लोगों को भी अपने अकादमिक एवं कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे केवल संस्थान ही नहीं आपका व्यक्तिगत विकास भी अवरूद्ध होगा.
अपने सम्बोधन में संस्थान के निदेशक प्रो. आरएन गुप्ता ने कहा कि विगत 20 वर्षों में यह तकनीकि संस्थान बहुत आगे बढ़ा है. इसके विकास में संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का योगदान है.
साथ ही उन्होंने कहा कि सबों को सजग रह कर काम करना पड़ेगा। मौके पर टी एण्ड पी अध्यक्ष डॉ विक्रम शर्मा ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधीर झा ने किया. कार्यक्रम के सम्पादन में डॉ. एस पी सिंह, डॉ. रेखा तिवारी, प्रो. सुशांत मोहती, प्रो. ठाकुर पी के गौतम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

