
उदित वाणी, रांची: केन्द्र सरकार के सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा चाईबासा बाईपास रोड के लिए 550 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई. चाईबासा बाईपास फाॅरलेन होगा.
इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से झारखंड की छह सड़कों के लिए राज्य को 1579 करोड़ रुपये की योजनाओं की मंजूरी दी गई. उक्त राशि से राज्य में फाॅरलेन सड़कों के साथ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा. शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के साथ झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार की ऑनलाइन बैठक के दौरान सड़कों की स्वीकृति दी गई.
अन्य सड़कों में धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ के बीच बननेवाली फाॅरलेन सड़क के लिए 255 करोड़ व जामताड़ा में राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 419 के लिए 350 करोड़ रूपये राशि की मंजूरी दी गई.

