
नई दिल्ली/जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने ‘अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल अग्र कल्याण कोष’ के अंतर्गत राष्ट्रीय समिति एवं राष्ट्रीय समन्वय समिति की घोषणा कर दी है. इस नई गठित समिति में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ झारखंड से दो नामों, चाकुलिया की रीता लोधा और जमशेदपुर के दीपक अग्रवाल (रामुका) को स्थान दिया गया है.
समन्वय समिति में झारखंड का प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय समन्वय समिति में शामिल किए गए दीपक अग्रवाल और रीता लोधा अब देश भर की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करने और संगठन की कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग करेंगे. राजकुमार मित्तल ने बताया कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना है.
देशभर से प्रतिनिधियों का चयन:
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल अग्र कल्याण कोष की राष्ट्रीय समन्वय समिति में झारखंड से दीपक अग्रवाल और रीता लोधा के अलावा पश्चिम बंगला से श्रीमती संतोष अग्रवाल (कोलकाता), श्रीमती स्मिता जालान (हावड़ा) नरेश वासिया (विष्णुपुर), श्याम सुन्दर सिंघल (कोलकाता), अंशु केजरीवाल (कोलकाता), बिहार से नारायण प्रकाश साह (पटना) एवं डॉ. अमित कुमार (खुटौना), उत्तर प्रदेश से इशांक शाह (वाराणसी) एवं अंबुज अग्रवाल (लखीमपुर), अर्जुन दास अग्रवाल (रुद्रपुर, उत्तराखंड), दिल्ली से मोहित मित्तल एवं सीए अरुण गुप्ता, राजस्थान से योगेन्द्र गुप्ता (सांगानेर) एवं ओमप्रकाश अग्रवाल (जयपुर), अरुण कुमार मित्तल (करनाल, हरियाणा), श्रीमती अंजू बंसल (जम्मू, जम्मू-कश्मीर), ओडिशा से संजय अग्रवाल (कांटाभांजी) व श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल (सम्बलपुर), छत्तीसगढ़ से रामावतार अग्रवाल (सक्ती), मुकेश अग्रवाल (रायपुर), मयंक अग्रवाल (झलप) एवं रवि केडिया (बिलहा), सुरेंद्र अग्रवाल (ग्वालियर, मध्यप्रदेश), श्रीमती पूनम गिरीश जयपुरिया (यवतमाल, महाराष्ट्र), सिल्की गुप्ता (चेन्नई, तमिलनाडु), ललित रामपुरिया (अहमदाबाद, गुजरात), मनोज अग्रवाल (हैद्राबाद, तेलंगाना), बेंगलुरु (कर्नाटक) से मोहन लोयलका एवं जयप्रकाश अग्रवाल तथा प्रदीप भारुका (डिब्रूगढ़, असम) को शामिल किया गया हैं.
कल्याण कोष की राष्ट्रीय समिति
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल अग्र कल्याण कोष की राष्ट्रीय समिति में राज कुमार मित्तल (संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल), प्रदीप सराफ (संस्थापक सचिव, पश्चिम बंगाल), गणेश कुमार भरतिया (संस्थापक कोषाध्यक्ष, पश्चिम बंगाल), अग्र कल्याण कोष के राष्ट्रीय चेयरमैन जगदीश प्रसाद अग्रवाल (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन बुद्धीश अग्रवाल (पंजाब), सुभाष गोयल (छत्तीसगढ़), श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल (छत्तीसगढ़) एवं नितिन जयप्रकाश अग्रवाल (महाराष्ट्र) शामिल हैं.
जरूरतमंदों के लिए ‘पंच अग्र कल्याण योजनाएं’
इस पहल के माध्यम से समाज के वंचित और असहाय वर्गों के सशक्तिकरण के लिए पांच विशेष योजनाएं संचालित की जाएंगी:
• अग्र शिक्षा कल्याण: मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहायता.
• अग्र लाडली विवाह: कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग.
• अग्र स्वास्थ्य कल्याण: चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी सहायता.
• अग्र वरिष्ठ कल्याण: बुजुर्गों की सहायता और देखभाल.
• अग्र आपदा कल्याण: आपातकालीन स्थितियों में त्वरित मदद.
अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा और सेवाभाव के साथ अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएंगे.
(अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल अग्र कल्याण कोष, दीपक अग्रवाल जमशेदपुर, रीता लोधा चाकुलिया, राजकुमार मित्तल, पंच अग्र कल्याण योजना, अग्रवाल समाज समाचार, International Agarwal Agra Kalyan Kosh, Deepak Agrawal Jamshedpur, Rita Lodha Chakulia, Rajkumar Mittal, Agra Kalyan Schemes, Agarwal Society India)

