
उदित वाणी, आदित्यपुर : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह की पहल पर आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-15 (वॉर्ड संख्या-32) अंतर्गत सरस्वती सदन पुस्तकालय के बगल में स्थित डीप बोरिंग की मरम्मत की गई और 24 घंटे के भीतर उसे चालू कर दिया गया।
यह डीप बोरिंग पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा था, क्योंकि इसमें लगा मोटर जल गया था। पुरेन्द्र नारायण सिंह की पहल पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.5 एचपी के पुराने मोटर को बदलकर 2 एचपी, 26 स्टेज क्रपटन कंपनी का नया मोटर और स्टार्टर लगाया, जिससे डीप बोरिंग फिर से चालू हो गया।
इस अवसर पर शीलानाथ ठाकुर, पी एन तिवारी, क्षितिज तिवारी, ए पी सिंह, वीरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, रंजन तिवारी सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Advertisement
<

