
उदित वाणी, जमशेदपुर : रामनवमी पताका विसर्जन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी 109 लाइसेंसी शराब दुकानें शनिवार को बंद रहेंगी. जिला प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है.
जिलाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश के अनुपालन में सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्र ने जिले के सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश जारी कर दिया है कि वे निर्धारित दिन दुकानें पूरी तरह बंद रखें.
इसके साथ ही उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, ताकि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

