
उदित वाणी,रांची : झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवकाश को लेकर संशोधन करते हुए नई तिथि घोषित की है। अब 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में रामनवमी का अवकाश रहेगा। इस दिन एनआई एक्ट के तहत छुट्टी लागू होगी।
अवकाश की तिथि में किया गया बदलाव
विभाग द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या 7244, दिनांक 10 दिसंबर 2025 के तहत वर्ष 2026 में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि अब इसमें संशोधन करते हुए नई तिथि निर्धारित की गई है।
26 मार्च को खुले रहेंगे कार्यालय
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को सभी सरकारी कार्यालय अन्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कामकाज होगा।
Advertisement
<

